फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरीश नगर अध्यक्ष, अंकित एबीवीपी के नगर मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अभाविप की बैठक में जिला कार्यकारिणी सहित विभिन्न इकाइयों का विस्तार किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में आयोजित बैठक का शुभारंभ मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन भाकुनी ने गिरीश मिश्रा को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। अंकित ऐठानी नगर मंत्री बनाए गए। भूपेंद्र दानू कॉलेज इकाई के अध्यक्ष और योगेश परिहार को मंत्री, राहुल मेहता, उमा शंकर टंगड़िया, राजेंद्र प्रसाद नगर उपाध्यक्ष, योगेश जोशी, करन नगरकोटी, मनोज जोशी, नीरज परिहार को कॉलेज सह मंत्री का दायित्व दिया गया।

इसके अलावा संजय आर्या, मनीष परिहार, हिमांशु जोशी, धीरज परिहार को कॉलेज उपाध्यक्ष, कमलेश कांडपाल, गोविंद मेहरा कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। भूपेश पाठक को तहसील संयोजक, बसंत पंडा को कला मंच का जिला संयोजक, हिमांशु उपाध्याय और नितिन परिहार को जिला सह संयोजक बनाया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, आदर्श कठायत, बबलू मेहरा, सूरज नेगी, सूरज मेहरा, कपकोट छात्र संघ अध्यक्ष रोहित पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें