फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अगस्त से नैनीताल में अनशन शुरू करेगा केएमवीएन कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके खिलाफ तीन अगस्त से निगम मुख्यालय नैनीताल में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष गुरुरानी का कहना है कि सहमति के बावजूद मांग पूरी नहीं की गई है। बताया कि निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची बनाकर नियमितीकरण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2800 ग्रेड पे देने, विभागीय पदोन्नति करने, पदनाम देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में सहमति बनी थी। पर्यटन मंत्री के आदेश के बावजूद निगम प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार देकर संविदा में रख रहा है। महासंघ के अध्यक्ष का कहना है कि एक ओर मुख्यमंत्री 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की बात कर रहे हैं, वहीं निगम सहित नौकरशाहों को 60 वर्ष के बाद भी छूट दी है। उन्होंने निगम प्रशासन पर अपने चहेतों को संविदा में रखने का आरोप भी लगाया। महासंघ के अध्यक्ष का कहना है कि महासंघ अब निगम प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों से तीन अगस्त को नैनीताल पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें