फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापसी के लिए 1100 मजदूरों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील कार्यालय में पास बनाने के लिए लगी मजदूरों की लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन के कारण बागेश्वर में फंसे बाहरी प्रदेशों के मजदूर पास के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। पिछले चार दिनों में पास के लिए आवेदन कर चुके करीब 1100 मजदूरों की सूची बन चुकी है। सरकार के लॉकडाउन में ढील के समय को बढ़ाने के बाद पास बनाने के लिए अधिक संख्या में मजदूर पहुंचे। बता दें कि जिले में बिहार, यूपी, कश्मीर और नेपाल के 6001 मजदूर हैं। इनमें से पिछले चार दिनों में करीब 11 सौ मजदूर पास के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार के करीब दो सौ, उत्तरप्रदेश के 80, नेपाल के 120 और कश्मीर के 20 से अधिक मजदूरों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण शुरू होने के बाद पहले दिन 275 मजदूरों ने पंजीकरण कराया था और तीन दिनों में 651 मजदूरों ने पंजीकरण करवा लिया था। जबकि जिले से उत्तरप्रदेश और बिहार के करीब 15 मजदूर घर के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें