बागेश्वर। बागेश्वर के केएमवीएन गेस्ट हाउस में बने संस्थागत क्वारंटीन से जांच के लिए सात लाेगाें के सैंपल हल्द्वानी भेजे गए हैं। यह लोग बाहरी क्षेत्रों से आए हैं। संस्थागत क्वारंटीन से रविवार को तीन लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर प्रशासन की अनुमति से घर भेज दिया गया है। डिप्टी सीएमआे वीके सक्सेना ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए सात लाेगाें के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार तक मिल जाएगी। संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि वर्तमान में 16 लाेग संस्थागत क्वारंटीन में हैं। सभी की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।