फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद भी आपदा पीड़ितों का विस्थापन नहीं

Tue, 18 Aug 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवलचौरा ग्राम पंचायत के इंदिरा कालोनी के सात आपदा पीड़ितों का 11 साल बाद भी विस्थापन नहीं होने के कारण उनमें रोष है। बरसात के समय तो प्रभावितों की  रात की नींद उड़ जाती है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान महेश लाल धौनी ने कहा है कि 24 जून 2004 को अत्यधिक बारिश  होनेे से इंदिरा कालोनी के सात लोगों के घर खतरे की जद में आ गए थे। शासन-प्रशासन के नुमाइंदों ने प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया।

विस्थापन की कार्रवाई होने की सूचना दी, लेकिन आज तक किसी भी पीड़ित का विस्थापन नहीं हो सका है। विस्थापन की फाइल कहां दबी है इसके बारे में भी कोई बताने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश का पानी पीड़ितों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने डीएम से प्रभावितों का शीघ्र सुरक्षित स्थल पर विस्थापन कराने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें