बागेश्वर में डीएम से पुरस्कार प्राप्त करने वाली नेहा डांस अकादमी की छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में बेहतरीन कथक नृत्य पेश करने वालीं तीन बालिकाओं को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने 11 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है। नेहा डांस एवं सांस्कृतिक अकादमी की इन बालिकाओं ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया था। डीएम समेत अन्य मंचासीन पदाधिकारियों ने इनकी प्रशंसा की थी।
नेहा डांस एवं सांस्कृतिक अकादमी बागेश्वर की कल्पना कालाकोटी, नेहा गढ़िया बरध्ंी प्रार्थना बिष्ट को कथक नृत्य कला के लिए पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का अन्य क्षेत्रों में विकास होना भी आवश्यक है। नृत्य और संगीत जैसी विधाएं पारंपरिक धरोहरों में शामिल हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। ताकि आने वाली पीढ़ी इस बारे में जान सके। जिलाधिकारी ने नेहा डांस एवं सांस्कृतिक अकादमी बागेश्वर की संचालिका नेहा बघरी और बच्चों से संवाद कर उनके नृत्य से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।