बागेश्वर के ब्लड बैंक में अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान करता दंपती।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के रक्तकोष में लगाए गए रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला की पहल पर जिला रेडक्रास सोसायटी ने 500 रक्तदाताओं की सूची ब्लड बैंक को सौंपी। सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने 32वीं बार रक्तदान किया।
जिला अस्पताल के रक्तकोष में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय मोहन शर्मा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, रक्तकोष की पैथोलॉजिस्ट डॉ. सावित्री तिवारी, एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम ने शुभारंभ किया। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने सोसायटी के सदस्य प्रमोद जोशी ने 500 रक्तदाताओं की सूची ब्लड बैंक को सौंपी। यह रक्तदाता जरूरत पड़ने पर रक्तदान करेंगे। शिविर को संपन्न कराने में लैब तकनीशियन पुष्पा बिष्ट, स्टाफ नर्स योगेश धर्मशक्तू ने सहयोग किया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
बागेश्वर। अरविंद नेगी और उनकी पत्नी सपना नेगी, रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, उनकी पत्नी प्रवक्ता ममता पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, हिचौड़ी निवासी खष्टी बल्लभ पांडे, पालनीकोट बागेश्वर के योगेश पूना, योगेश परिहार, जुगल कांडपाल, प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला, शिक्षक हरीश दफौटी ने रक्तदान किया।