फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बढ़ता जा रहा लंपी संक्रमण का कहर, अब तक 11 मवेशियों की हो चुकी मौत, 443 पशु संक्रमित

Sun, 14 May 2023 01:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली है। पशुपालन विभाग ने बीमारी को देखते हुए गांव-गांव में शिविर लगाने और पशुओं की जांच करने के लिए अभियान चलाया है। सभी पशु चिकित्सकों के मोबाइल नंबर विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लंपी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक एक हजार से अधिक मवेशी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 11 मवेशियों की वायरस से मौत हो चुकी है जबकि 443 बीमार मवेशियों का उपचार चल रहा है। 618 मवेशी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। संक्रमण बढ़ने के बावजूद अधिकांश पशुपालक स्थिति को लेकर गंभीर नहीं हैं।

विज्ञापन


लंपी वायरस की चपेट में आने वाले पशुओं में बुखार की शिकायत हो रही है। उनके शरीर में दाने होने लगते हैं। दानों के सूखने की जगह पर छाले जैसे निशान पड़ जाते हैं। पशुओं के नाक और मुंह से लार बहती है। कुछ पशुओं में सूजन की शिकायत भी आ रही है। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में लंपी बीमारी फैली है। पशुपालन विभाग ने बीमारी को देखते हुए गांव-गांव में शिविर लगाने और पशुओं की जांच करने के लिए अभियान चलाया है। सभी पशु चिकित्सकों के मोबाइल नंबर विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाए गए हैं।

टीकाकरण अभियान जारी
बागेश्वर। लंपी संक्रमण से बचाने के लिए पशुपालन विभाग टीकाकरण अभियान चला रहा है। अब तक 19034 मवेशियों का टीकाकरण कराया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के साथ-साथ विभाग की टीम लोगों को लंपी वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Politics:  कर्नाटक की हार से उत्तराखंड भाजपा के लिए कड़ी होगी चुनौती, निकाय और लोकसभा चुनाव में करना है सामना
विज्ञापन


लंपी स्किन डिजीज का संक्रमण तेजी से फैल रहा है,। पशुपालक बीमारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पशुपालक सहयोग करें और समय रहते पशुओं के बीमार रहने की सूचना चिकित्सक या विभाग को दें तो बीमारी को जल्द काबू किया जा सकेगा। -डॉ. आर चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें