फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पर्यटन नगरी कौसानी में बढ़ने लगी सैलानियों की चहल-पहल

Sat, 13 May 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गुलजार:बागेश्वर के विख्यात पर्यटन स्थल कौसानी पहुंचा गुजरात के पर्यटकों का दल। संवाद
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। बेमौसमी बारिश का सिलसिला थमने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। महानगरों में तापमान बढ़ने से पहाड़ों की ओर सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। पर्यटन नगरी कौसानी में गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से सैलानियों के आने से चहल-पहल बढ़ गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

कौसानी जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कौसानी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मिनी स्विटजरलैंड कहा था। यहां से हिमालय की लंबी पर्वत श्रंखलाओं का दीदार होता है। सैलानी कौसानी से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने के अलावा बापू की प्रवास स्थली अनासक्ति आश्रम, लक्ष्मी आश्रम, चाय बागान आदि का भ्रमण करते हैं। कौसानी के समीपवर्ती प्रसिद्ध बैजनाथ धाम, कोट भ्रामरी, पिनाकेश्वर, रुद्राधारी आदि धार्मिक स्थल भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
मार्च से कौसानी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू हो जाता था। इस साल मार्च से मई के पहले सप्ताह तक बेमौसमी बारिश का दौर चला। बारिश ने पर्यटन कारोबार पर भी बुरा असर डाला। होटल कारोबार और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी बताते हैं कि गर्मी में कौसानी के सभी होटल फुल रहते थे। इस साल बारिश ने करीब दो महीने बर्बाद कर दिए हैं। अब धीरे-धीरे सैलानी आने लगे हैं। वर्तमान में भी 25 से 30 प्रतिशत ही कमरे लगे हैं। मौसम मेहरबान रहा तो आगामी हफ्तों में कारोबार बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें