फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नशे की हालत में ड्राइवर ने मकान में घुसा दी 108 एंबुलेंस, हुआ गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 04:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर एआरटीओ कार्यालय को पत्र भेजकर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
बागेश्वर का कठायतबाड़ा में मकान में घुसा 108 वाहन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर नगर के कठायतबाड़ा में अनियंत्रित 108 सेवा की एंबुलेंस मंगलवार तड़के एक मकान में घुस गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर एंबुलेंस जब्त कर दी। चालक के नशे में होने की पुष्टि होने पर एआरटीओ कार्यालय को पत्र भेजकर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस संख्या यूके 07 जीए 3188 मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे बनलेख की ओर जा रही थी। वाहन में थाना बैजनाथ के ग्राम वज्यूला मवाई निवासी चालक विनोद सिंह गढि़या अकेला था। नगर के कठायतबाड़ा में अनियंत्रित यह एंबुलेंस अखिल जोशी पुत्र शिव दत्त जोशी के मकान से टकरा गई। इस कारण मकान और एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान के बाहर रखी ग्रिल के समान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के समय सड़क खाली होने के कारण जनहानि नहीं हुई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस जब्त कर आरोपी चालक विनोद को गिरफ्तार किया। प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि जिला अस्पताल में हुए मेडिकल में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसलिए एमवी एक्ट की धारा 185/202/207 के तहत चालान कर निरस्तीकरण के लिए उसका ड्राइविंग लाइसेंस एआरटीओ कार्यालय में भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह एंबुलेंस बनलेख क्षेत्र के लिए आवंटित है। कुछ लोगों ने चालक को सोमवार शाम से ही शराब पीकर जिला अस्पताल के पास घूमते देखा था।
विज्ञापन


नियमों के पालन के लिए चलाया अभियान, 38 चालान
बागेश्वर। पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने पर 38 वाहन चालकों का चालान किया। अन्य चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में एसडीएम हर गिरी, सीओ शिवराज सिंह राणा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें