फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र का किया जाएगा चौतरफा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र का किया जाएगा चौतरफा विकास
विज्ञापन

बागेश्वर। ब्लाक प्रमुख गोपा धपोला ने कहा कि शहरी क्षेत्र में रोशनी के इंतजाम ठप नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी ठेकेदार को बल्ब उखाड़ने के लिए कोई भी आदेश नहीं दिया गया है। ठेकेदार का लंबे समय से भुगतान लंबित है इसकी मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उनकी जानकारी में लाए बिना ही फर्जी फैसले लेने की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। धपोला ने कहा कि क्षेत्र में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किये जाएंगे। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए भी योजनाएं बनाकर धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उनका लक्ष्य क्षेत्र का चौतरफा विकास करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें