फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट व्यापार मंडल के तारा अध्यक्ष, हेम महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट व्यापार मंडल के लिए रविवार को हुए मतदान में तारा सिंह कपकोटी अध्यक्ष व हेम कपकोटी महासचिव चुने गए। तारा को लगातार चौथी बार अध्यक्ष, हेम दूसरी बार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन


रविवार को हुए मतदान में पंजीकृत 218 में से 206 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर तारा सिंह कपकोटी को 129, राजेंद्र सिंह कपकोटी को 76 वोट मिले। एक मत अवैध पाया गया। महासचिव पद पर हेम कपकोटी को 122, प्रकाश देव को 45 तथा लोकेश कपकोटी को 37 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी व जिला प्रभारी मनोज अरोड़ा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जीत के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने व्यापारियों की की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष ने विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर व्यापारी गोपाल दत्त जोशी, राम सिंह कपकोटी, प्रकाश कांडपाल, नवीन उपाध्याय, सभासद तनुज तिरवा, शेखर पांडे, अनिल कार्की, हरीश सोनी, अखिल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें