फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर करो समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नवोदय विद्यालय बहुली की समस्याओं के एक हफ्ते में समाधान नहीं होने पर अभिभावक संघ ने 11 फरवरी को डीएम दफ्तर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अभिभावक संघ ने आरोप लगाया कि 10 वर्षों से विद्यालय के पास अपनी कोई इमारत नहीं है। जिस इमारत में विद्यालय चल रहा है उसके पड़ोस में गैस गोदाम हैं। स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण भी बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

उनका कहना है प्रशासन और शिक्षा विभाग से समस्याओं के समाधान के लिए कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने 10 फरवरी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर 11 फरवरी को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाएगा। वहां मुरलीधर जोशी, पुष्कर पुरी गोस्वामी, प्रवीण सिंह, रणजीत राम, दयाल राम आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें