बागेश्वर। नगर के नई बस्ती निवासी बलवंत राम पुत्र तिल राम तीन दिन पहले गधेरे में पांव फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट के साथ ही पांव में फैक्चर आ गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गरीब परिवार से होने के चलते उसके इलाज में दिक्कत हो रही है। फड़ व्यवसाय समिति ने एक अभियान चलाकर पीड़ित के लिए 17 हजार रुपये जुटाए है। समिति के अध्यक्ष किशन राम ने पीड़ित की माता लछीमा देवी को सहायता राशि भेंट की।
इधर पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन परिहार ने लोगों से बलवंत को नया जीवन देने के लिए अधिक से अधिक सहायता देने की अपील की है। वहां समिति के सचिव पवन कुमार, शेर बहादुर, नंदन परिहार, पंकज आर्या, भीम कुमार, सुरेश लाल, बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन रावल, नवीन रावल, चंदन गढ़िया मौजूद थे।