फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनाथ नगरी को समस्या मुक्त करने निकले मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ नगरी में व्याप्त समस्याओं को दूर करने की मंशा से लोग रविवार को घरों से मतदान करने के लिए निकले। पहली बार वोट कर रहे युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह था। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में पार्किंग सुविधा, हाईटेक सिटी, अतिक्रमण आदि समस्याओं से निजात दिलाने के मुद्दों ने उन्हें प्रभावित किया।
नगर के 11 वार्डों के 22 मतदान केंद्रों में सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान सुबह तेजी से शुरू हुआ, लेकिन दोपहर में रफ्तार नहीं पकड़ सका। दोपहर के बाद मतदान में थोड़ा बहुत तेजी देखने को मिली। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह दिखा। युवाओं ने बताया कि उन्होंने सभी प्रत्याशियों के घोषणा पत्र व उनके वादों को परखने के उपरांत ही वोट करने का मन बनाया।
विज्ञापन


विकास के नाम पर मतदान किया
अपूर्वा कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने पहली मतदान किया। शहर के विकास के नाम पर मतदान किया। बागेश्वर में काफी समस्याएं हैं जिनका तुरंत निदान किया जाना जरूरी है। सभी प्रत्याशियों के घोषणा पत्र देेखने के उपरांत ही मैंने उपयुक्त चयन कर अपना मत दिया है।
विज्ञापन



शहर के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया

पंकज परिहार का कहना है कि बागेश्वर में सीवर लाइन का निर्माण व पार्किंग की समस्या प्रमुुख हैं। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवर लाइन का निर्माण जरूरी है। मैंने इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपना मतदान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें