कपकोट (बागेश्वर)। नगर के केदारेश्वर मैदान में 19 अक्तूबर से शुरू हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु पूजा के लिए 16 सितंबर को सरयू का पावन जल लेने 30 किमी दूर भद्रतुंगा की पदयात्रा करेंगे।
हिम सरयू बाल विद्या मंदिर के सभागार में पंडित आनंद बल्लभ पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष बलवंत कर्म्याल ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा और उसकी पुष्टि की गई। हरीश ऐठानी हडसन अध्यक्ष, बीएस कर्म्याल कोषाध्यक्ष और सोनू देव को सह सचिव चुना गया। बैठक के संचालक राजू कपकोटी को दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण के लिए मूर्तिकार से शीघ्र संपर्क करने कहा गया। सभी से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से संपर्क करने को कहा गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा महोत्सव के संस्थापक बिग अंकल देवाशीष महराज को भावपूर्वक याद किया गया। वहां मनोहर पांडे, गणेश चंद्र उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र कपकोटी, पान सिंह ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, दिनेश राठौर, गोवर्द्धन दानू, चंचल कपकोटी, रवि देव, कुंवर सिंह गढ़िया, कैलाश कपकोटी आदि थे।