फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत योजना से बदलेगी पिंडर घाटी की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। एकीकृत ग्रामीण विकास योजना से पिंडारी घाटी की तस्वीर बदलेगी। योजना तहत बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीणों केे आजीविका के साधनों से जोड़ा जाएगा। योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी चल रही है। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट सभागार में हंस फाउंडेशन और स्वीनिति द्वारा कपकोट ब्लॉक के पिंडर घाटी में एकीकृत ग्रामीण विकास योजना के तहत काम की समीक्षा की। उन्होंने चयनित खाती, वाछम, बदियाकोट, कालो, सोराग, किलपारा, बोरोचक, झारकोट, कुंवारी ग्राम पंचायतों में काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं को कृषि, उद्यान, पशु पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल क्षेत्र में मजबूती से काम करने को कहा। डीएम ने चयनित ग्राम पंचायतों में 34 पेयजल योजनाओं की जानकारी भी ली। कार्यदायी संस्था को फरवरी 2019 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए फाउंडेशन और पर्यटन विभाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केएन तिवारी, डीएफओ आरके सिंह, सीएमओ जेसी मंडल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पूनम चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, पंचायती राज अधिकारी पूनम पाठक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन शोभित शर्मा, परामर्शदाता एनबी अवस्थी, हरीश पांडेय, ग्राम प्रधान आनंद राम आर्या, बसंती देवी, चामू राम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें