बागेश्वर/ कपकोट। ग्राम पंचायत कपकोट के चंचल सिंह कपकोटी के इलाज के लिए अब व्यापारी आगे आए हैं। रविवार को उन्होंने 24 हजार रुपये जमाकर चंचल बचाओ अभियान से जुड़े लोगों को सौंपे।
गरीब चंचल की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। इलाज में 15 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी की अगुवाई में अभियान समिति से जुड़े लोगों ने व्यापारियों से संपर्क किया। वहां उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश सचिव शेखर चंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष भगत रावल, अभियान दल के हरीश कपकोटी, पूरन कपकोटी, तारा कपकोटी, गणेश, राजू आदि थे।
उधर कपकोट में ग्रुप के एडमिन नीरज कपकोटी ने बताया कि कपकोट के प्रकाश कपकोटी ने चंचल की सहायता के लिए 30 हजार, ललित बिष्ट ने पांच हजार, शिक्षक महेंद्र मेहता ने ढाई हजार, वन विभाग के प्रताप सिंह ऐठानी ने दो हजार रुपया, रजिस्ट्रार कानूनगो भाष्कर जोशी ने एक हजार रुपये भेंट किए हैं। नीरज ने सभी से चंचल की सहायता के लिए खुलकर सहयोग की अपील की है।