फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की सृष्टि का नाम भी गिनीज बुक में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के तल्ली बाजार निवासी सृष्टि साह जगाती को दो घंटे में 3435 फुट लंबी पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का गौरव हासिल हुआ है। उन्हें मिली इस सफलता पर लोगों मेें खुशी का माहौल है। लोगों ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कला आकार फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर गत तीन जून को दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में सबसे लंबी पेंटिंग बनाने के लिए देशभर से 1145 प्रतिभावान कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस टीम में नगर की सृष्टि भी शामिल थी। कलाकारों ने कड़ी मशक्कत से सिर्फ दो घंटे में ही 3435 फुट लंबी पेंटिंग तैयार करके चीन का रिकार्ड ध्वस्त कर इस रिकार्ड भारत के नाम कर लिया। सृष्टि बचपन से कला के प्रति खास रुचि रखती हैं। उनकी प्राइमरी से लेकर इंटर तक पढ़ाई सेंट मैरी कांवेंट नैनीताल से हुई है।

उन्होंने हाईस्कूल 2011 और इंटर की परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वह इस समय वन स्थली विद्या पीठ राजस्थान से ड्राइंग आर्ट्स मास्टर का डिप्लोमा कर एमफिल कर रही हैं। सृष्टि के पिता गोपाल साह जगाती व्यवसायी जबकि माता आरती साह गृहिणी हैं। सृष्टि को मिली इस सफलता पर कई लोगों ने खुशी जताई है। खुशी जताने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी और पप्पू साह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें