बागेश्वर। तेंदुओं ने बागेश्वर नगर के आसपास के क्षेत्रों को अपना आरामगाह बना लिया है। शुक्रवार की शाम को एक तेंदुआ नदीगांव के जुलकिया में धमक गया। ग्रामीणों ने उसको भगाने के लिए शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ पडियारवाला तोक में चला गया। तेंदुए को आंगन में देखकर लोग भयभीत हो गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
इस पर रेंजर एनडी पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पटाखे फोड़े। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भागा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अमसरकोट तक गश्त की। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से घरों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करने को कहा। टीम में वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट आदि शामिल थे। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि इस क्षेत्र में अगले तीन-चार दिनों तक शाम के समय लगातार गश्त की जाएगी।