फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मई से हड़ताल पर चले जाएंगे पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की बैठक में सातवें वेतनमान के एरियर का शीघ्र भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांगें प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो एक मई से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष कुशल सिंह रावत की अध्यक्षता और सचिव शेखर चंद्र के संचालन में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने 2005 के बाद के नियमित कार्मिकों के जीपीएफ का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और अवशेषों का भुगतान, हर महीने समय से वेतन देने, पंप घरों में प्रकाश व्यवस्था, ड्यूटी कक्षों की मरम्मत, कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्वीकृत ढांचे के अनुरूप वेतन देने और सभी ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये का वेतन देने की मांग की गई।

कर्मचारियों ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो एक मई से जल संस्थान के ईई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में घनश्याम उपाध्याय, देवेंद्र धपोला, किशन सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, ख्यालीदत्त, धनगिरी गोस्वामी, नसीम मोहम्मद, चंचल सिंह, शेखरानंद जोशी, भुवन चंद्र ,गिरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें