फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से धू-धू कर जल रहा है चिरपतकोट का जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। चिरपतकोट का जंगल दूसरे दिन भी धूधू कर जलता रहा। जंगल में आग लगने से वन्य संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने आग बुझाने के लिए चार कर्मचारी वन्य क्षेत्र में भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चिरपतकोट के चीड़ के जंगल में किसी ने आग लगा दी थी। सूखे पिरूल में तेजी से आग फैलने के कारण दो दिनों से जंगल धधक रहा है। मंगलवार को भी दिन भर चीड़ का जंगल सुलगता रहा। लगातार लग रही आग से वन्य संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग के लिए इस वर्ष नवंबर माह से ही सुलग रहे वनों की आग को बुझाना चुनौती से कम नहीं होगा। रेंजर भुवनेश कुमार पंत ने बताया कि चिरपतकोट के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए चार कर्मचारी भेजे गए हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें