फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर के सनगाड़ व सिमगढ़ी में तेंदुए का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर(बागेश्वर)। धरमघर क्षेत्र के सिमगड़ी और सनगाड़ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ अब तक कई गाय और बकरियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम सभा सनगाड़ के थूंमा तोक में पिछले सप्ताह तेंदुए ने खुशाल सिंह महर की दो गायों को मार दिया था। चार बकरी और दो पालतू कुत्तों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। इसके बाद तेंदुए ने भड़कूला में दिन दहाड़े एक बैल को मार दिया।

तेंदुए द्वारा लगातार मवेशियों को मारने की घटना से पशुपालक भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों को मार रहा तेंदुआ काफी बड़ा है। दिन में ही आबादी के आसपास दिखाई देने से ग्रामीण अकेले खेतों और जंगलों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी आनंद राम को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें