फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री झिरौली का निरीक्षण किया। उन्होंनेे फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक को खनन से स्थानीय लोगों को जोडने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान क्षेत्र के आसपास पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उद्यान विभाग से समन्वय स्थापित कर पौधे रोपने को कहा। आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने 25 वर्ष के कार्यकाल पूरा कर चुके 30 कर्मिकों को मैडल देकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक योगेश कुमार शर्मा ने आयुक्त का स्वागत किया। वहां खान प्रबंधक रवि शंकर मीणा, सहायक खान प्रबंधक रमेश प्रजापति, भू-वैज्ञानिक कुणाल जोशी, भू वैज्ञानिक जितेंद्र रावत, सुरक्षा अधिकारी चंदन रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें