फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाएं: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में सदस्यता अभियान तेजी से चलाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को केंद्र की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कालभैरव मंदिर हिचौड़ी के परिसर में हुई बैठक में तय किया गया कि पार्टी के बदियाकोट न्याय पंचायत की बैठक 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से तीख, 25 को कर्मी की बैठक पंचायत घर कर्मी, 28 को सूपी की बैठक तलाई, 29 को लोहारखेत की बैठक लोनिवि के डांक बंगला सुडिंग, 30 को शामा की बैठक जन मिलन केंद्र शामा, 31 को माजखेत की बैठक लाथी, दो फरवरी को भराड़ी की बैठक फरसाली, तीन को उत्तरौड़ा की बैठक हरसीला जबकि चार फरवरी को असों न्याय पंचायत की बैठक गडेरा में होगी।

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट और संचालन मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्रियों में सुरेश कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, जगदीश कालाकोटी, गीता ऐठानी, मुन्ना कपकोटी, गंगा सिंह कोरंगा, भगवती प्रसाद पाठक, राजू दानू, बब्लू ऐठानी समेत बूथों के संयोजक, अध्यक्ष, मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें