बागेश्वर। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। बागेश्वर के एसबीआई तिराहे में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि दो राज्य और कांग्रेस मुक्त हो गए हैं। केंद्र सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है। इस दौरान विक्रम साही, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, राजेंद्र परिहार, खड़क सिंह, खड़क दफौटी, सुंदर सोनियाल, हीरा सिंह धपोला आदि थे।