फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत में शाम ढलते ही तेंदुआ नजर आने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के मजियाखेत में शाम ढलते ही तेंदुआ नजर आ रहा है, जिससे बाजार से देर शाम घरों को लौटने वाले लोगों और व्यापारियों में दहशत है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


तहसील परिसर से सटे मजियाखेत में पिछले लंबे समय से तेेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए को कई बार शावकों के साथ भी देखा जा चुका है। इस तेेंदुए ने पेट्रोल पंप और टेलीफोन एक्सचेंज के समीप दो बछियाओं को मार दिया था। पूर्व में लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे छोड़े।

कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद तेंदुआ एक बार फिर आबादी में आने लगा है। सोमवार को भी शाम ढलते ही तेंदुआ आबादी में घुस गया, इससे लोगों में दहशत फैल गई। पूरन चंद्र, हेम चंद्र, गोविंद सिंह सहित तमाम लोगों ने वन विभाग से लगातार आबादी की ओर रुख कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें