बागेश्वर। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित पीरआरडी जवानों ने बुधवार को क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया है। आज पहले दिन सुनील कुमार और गणेश राम आमरण अनशन पर बैठे। दोनों ने लक्ष्य प्राप्ति तक अपना अनशन जारी रखने का संकल्प लिया। कलक्ट्रेट परिसर में अनशन स्थल पर आयोजित सभा में पीआरडी जवानों ने कहा कि प्रशिक्षित होने के बावजूद विभागों में उन्हें पूरे 365 दिन की तैनाती नहीं दी जा रही है। उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।
अनशनकारी पीआरडी जवानों ने युवा कल्याण विभाग पर उनकी घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सभा में मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। सभा में अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, केशव दत्त चंदोला, प्रेम राम, घनश्याम, विनोद कुमार आदि थे। ब्यूरो