फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षक दिवस मना धूमधाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठियों में वक्ताओं ने बच्चों से राधाकृष्णनन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लने को कहा।
विज्ञापन


डीडी मैमोरियल संस्था सानीउडियार ने शिशु मंदिर में कार्यक्रम कर वहां प्रधानाचार्य सोहन सिंह भंडारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष विद्या भारती के जिला प्रमुख और अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह रौतेला ने प्रधानाचार्य भंडारी को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। रौतेला ने कहा कि शिक्षक छोटा हो या बड़ा उसका अच्छे समाज का निर्माण करने और कड़ी मेहनत से रत्न पैदा करने में बड़ा योगदान होता है। निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक रौतेला ने किया। वहां दीपक रौतेला, दयाल नेगी, राजू गैड़ा, नरेंद्र गैड़ा, माया नेगी, राजेंद्र धामी और ममता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें