देवनाई घाटी की रहने वाली 100 वर्ष की खिमुली आमा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खिमुली आमा का अंतिम संस्कार बुधवार को बागेश्वर में होगा।
टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष चंदन सिंह बरोलिया की माता खिमुली बरोलिया (100) का मंगलवार को दोपहर के समय निधन हो गया।
उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुुख भरत फर्स्वाण, प्रदीप टम्टा, विधायक चंदन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, प्रकाश कोहली, महेश बोरा, सुंदर बरोलिया और देवनाई घाटी के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है।