कपकोट के भानी में लाभार्थी को संतोष देवी गरीब कन्या विवाह योजना का चेक देते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। हाइड्रो पावर कंपनी कपकोट ने भानी (बड़ेत) की शीला ऐठानी की माता शांति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। संतोष देवी गरीब कन्या विवाह योजना के तहत कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी ने संयुक्त रूप से दुल्हन के परिजनों को धनराशि सौंपी। उन्होंने कहा कि कंपनी हर साल पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये की मदद मुहैया कराती आ रही है। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, हेमंत, कपकोटी, सुरेश सिंह मटियानी, सुंदर कपकोटी आदि थे।