फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट के लालच में गंवाए 15 लाख

Mon, 26 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

साइबर ठगों के झांसे में आई एक महिला ने 15 लाख रुपये गंवा दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी नीमा अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। दो माह पूर्व उसके मोबाइल पर महंगा गिफ्ट जीतने का मैसेज आया। जब महिला ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने दिल्ली एयरपोर्ट में सामान होने की बात कहकर महिला से 35 हजार रुपये अपने अकाउंट में मंगवा लिए।

इसके बाद भी सामान नहीं मिला। ठगों ने महिला को दोबारा फोन कर सामान इनकम टैक्स द्वारा पकड़े जाने और छुड़ाने के लिए 55 हजार रुपये की जरूरत बताई। ठगी से अनजान महिला ने यह रकम भी ठगों के खाते में भेज दी। ठगों ने कुछ न कुछ बहाने बनाकर महिला से 15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


इसके बाद भी गिफ्ट नहीं मिलने पर जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद महिला ने बागेश्वर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साइबर अपराधी तमाम तरह के प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लोगों को इस तरह के झांसे में नहीं आना चाहिए। महिला की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है। - मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें