फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के 'धंधे' से जुड़े लोग भी डूबेंगे...

Tue, 10 Sep 2013 05:49 PM IST
अमर उजाला, रतनमणी डोभाल, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में अवैध निर्माणों को लेकर एचडीए ने भी आसाराम की घेराबंदी शुरू कर दी है। सालों से चल रही सुस्त कार्रवाई में तेजी आ गई है और एचडीए के वीसी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने अवैध निर्माण संबंधी फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एचडीए क्षेत्र हरिपुर कलां में आसाराम का एक आश्रम तथा लगभग 250 रेजीडेंशियल फ्लैट हैं, इनका निर्माण अवैध रूप से किया गया है।

पढें, तीन दिन में आसाराम को देना होगा 'प्रमाण'

विदेश में रह रहे
इन फ्लैटों के लगभग 225 अध्यायसियों की सूची एचडीए के पास है। जिनके नाम अध्यायसियों की सूची में हैं उनमें कुछ नाम विदेश में रहने वालों के भी हैं।

अन्य लोगों में देश के विभिन्न राज्यों में फैले उनके भक्तों के माने जा रहे हैं। एचडीए ने आसाराम के प्रतिनिधि अशोक गर्ग के साथ ही उन सभी लोगों को नोटिस भेज रखे हैं जिनका नाम पता सूची में है।
विज्ञापन


पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव

फाइलों को तलब किया
वीसी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आसाराम संबंधी फाइलों को तलब किया गया है। पत्रावलियों की जांच पड़ताल कर की जा रही है।

इसके बाद ही कार्रवाई संबंधी निर्णय लिया जाएगा। अभी किसी प्रकार की कार्रवाई के संबंध में कमेंट करना ठीक नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें