पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में हसनपुर-गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र में ओवर आल 71.89 फीसदी मतदान हुआ। इसमें हसनुपर ब्लाक में 73.73 प्रतिशत वोटिंग हुआ, जबकि गंगेश्वरी ब्लाक में 70.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दोनों ब्लाक क्षेत्र में कुल 212787 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया, जबकि 83437 वोटरों ने मतदान नहीं किया। ब्लाक हसनपुर में कुल मतदाता 143558 में से 105845 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
इससे मतदान का प्रतिशत 73.73 फीसदी रहा। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के वोटरों ने मतदान करते हुए गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के वोटरों को पछाड़ा। ब्लाक गंगेश्वरी में 152666 कुल मतदाता में से 106942 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 70.05 फीसदी वोटिंग हुआ।
दोनों ब्लाक में ओवरआल 71.89 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ब्लाक क्षेत्र में 212787 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 1021 प्रत्याशियों की किस्मत को बैलेट बॉक्स में बंद कर दिया है, जबकि चौथे चरण के मतदान में 83437 वोटरों ने मतदान नहीं किया।मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है।