फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने दरगाह पर चढ़ाई चादर

Mon, 02 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल शरीफ की रस्म के साथ हजरत फैजुल्ला शाह और हाजी इनायत अली का 143वें उर्स का समापन हो गया। दूसरे दिन अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क व कौम की तरक्की और सलामती की दुआ की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बेगम सराय स्थित हजरत फैजुल्ला शाह और हाजी इनायत अली की दरगाह पर दूसरे दिन उर्स का आगाज सुबह दस बजे कुरान ख्वानी से हुआ। इसके बाद अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी की और मन्नतें मांगी।

बाद नमाजे मगरिब कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन हो गया। इस अवसर पर लंगर भी आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जायरीन ने शिरकत की। रात नौ बजे कव्वालों ने हजरत की शान में कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जादानशीन हबीब ने मुल्क और कौम की सलामती व तरक्की की दुआ कराई। हाजी इब्राहिम, परवेज, रहमत अली, मोहम्मद कामिल, अरशद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें