फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ लैब में अनसेफ, रेफरल लैब में अनसेफ-अधोमानक

Thu, 17 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से गजरौला स्थित एक फ्लोर चक्की से लिए गए आटे के नमूने में मिलावट की पुष्टि हुई है। लखनऊ लैब की जांच में सैंपल अनसेफ आया था। लखनऊ लैब की रिपोर्ट को रेफरल लैब कोलकाता में चैलेंज किया गया। जिसमें रेफरल लैब कोलकाता की जांच में आटे का सैंपल अधोमानक के साथ अनसेफ आया है।
विज्ञापन


आटे में ऐसे तत्व की मिलावट की पुष्टि हुई है, जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। अब एफडीए खाद्य सुुरक्षा आयुक्त से  संस्तुति लेने के बाद  फ्लोर चक्की स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की अग्रिम कार्रवाई करेगा। मिलावट के मामले में फ्लोर चक्की का लाइसेंस रद्द हो सकता है। 

विभाग के डीओ संजय पांडेय ने बताया कि एफएसओ  रामजीत ने पांच माह पूर्व नई बस्ती गजरौला स्थित अनुराग बंसल पुत्र ओम बंसल की फ्लोर चक्की से आटे का सैंपल लेकर जांच को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा था। लखनऊ लैब की जांच में सैंपल अनसेफ आया था। लखनऊ लैब की जांच रिपोर्ट से विक्रेता संतुष्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन


विक्रेता की मांग पर सैंपल को रेफरल लैब कोलकाता भेजा गया। रेफरल लैब की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। जांच में सैंपल अनसेफ के साथ अधोमानक भी आया है। आटे में प्रोटीन की मात्रा भी कम मिली है। सेहत को नुकसान पहुंचने वाले तत्व आटे में मिलने की पुष्टि हुई है। इसके खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इस तरह का मामला समाने आने के बाद अब जिलेभर की आटा चक्की से सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें