फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर इंस्पेक्टर की अभद्र टिप्पणी, हंगामा

Wed, 25 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी मेले के वीआईपी मार्ग बैरियर पर मंगलवार को ड्यूटी दे रहे इंस्पेक्टर ने मर्यादा लांघ दी। भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकने के बाद उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। इस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष भी इंस्पेेक्टर से उलझ गए और पुलिस अधीक्षक की ओर से इंस्पेक्टर को यहां से हटाए जाने के बाद ही मामला सुलझा। 

मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी समर्थकों संग तिगरी मेला जा रहे थे। गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था। तिगरी से पहले गंगा बंधा पर वीआईपी मार्ग पर लगे बैरियर के पास वे पहुंचे थी, तभी यहां पर तैनात इंस्पेेक्टर ने भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोक ली, लेकिन इसी बीच सपा के झंडे लगी गाड़ियाें को मेले में जाने दिया।

इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने विरोध किया। इस पर तिलमिलाए इंस्पेेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र टिप्पणी कर डाली। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंस्पेक्टर से उलझ गए। इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


यह देख अन्य लोग भी आ गए। इंस्पेक्टर की शिकायत पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी से भी की गई। इस पर एसपी ने भाजपा जिलाध्यक्ष और समर्थकों को समझाकर शांत किया और इंस्पेेक्टर को यहां से हटा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें