फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा हाईवे

Thu, 19 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के प्रसिद्ध तिगरी गंगा मेला को लेकर हाईवे हल्के, भारी मालवाहक और प्राइवेट बसों के लिए पांच दिन बंद रहेगा। इधर से आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन 21 नवंबर को शाम पांच बजे लागू कर दिया जाएगा जो 25 नवंबर को शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कप्तान संजीव त्यागी ने स्थानीय पुलिस को रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

यहां से होकर गुजरेगा ट्रैफिकः मुरादाबाद से दिल्ली: मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनोें को मुरादाबाद क्षेत्र के कांठ, बिजनौर के स्योहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली: मुरादाबाद से मेरठ/दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात मुरादाबाद से टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ/दिल्ली भेजा जाएगा।

बरेली से दिल्ली:  बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

हापुड़ व मेरठ से रामपुर: हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा (जनपद बुलन्दशहर), बबराला, बहजोई, चंदौसी (जनपद संभल), बिलारी (जनपद मुरादाबाद) शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

रामपुर से दिल्ली:  रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनोें को जनपद रामपुर के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी (मुरादाबाद), चंदौसी, बबराला (जनपद संभल), नरौरा (जनपद बुलंदशहर) होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

चांदपुर (जनपद बिजनौर) से गजरौला होकर दिल्ली के लिए: चांदपुर (जनपद बिजनौर) से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी/हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा और वापस करते हुए बिजनौर, बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

अमरोहा से दिल्ली: अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी/हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

गजरौला से दिल्ली: गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

धनौरा से दिल्ली: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

संभल से दिल्ली: संभल से दिल्ली की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी माल वंाहक वाहन हसनपुर आने नहीं दिया जाएगा।

हसनपुर से दिल्ली: हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

शाहजहांपुर से दिल्ली: शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहनोें को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूॅ, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।

गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ: गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर जाने वाले यातायात को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मेरठ से बरेली/लखनऊ: मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला यातायात बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए  बरेली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें