कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम लगने वाले मेले में तंबुओं की नगरी नजर आने लगी है। दुकानें और खेल तमाशे भी लगने शुरू हो गए हैं। मेले में कोतवाली के लिए तंबू लगाया जा चुका है।
मेले में डेरा डालने वाले विभिन्न संगठनों के लोगों ने अपने-अपने स्थान को चिंहित कर झंडी लगा दी हैं। वहीं, दुकानदार अपनी दुकानों को लगाने में जुट गए हैं। बिजली से चलने वाले दो प्रकार के झूले लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
वहीं मौत का कुआं भी लगाया जा रहा है। सोमवार को तमाम दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने के लिए सामान लेकर गंगा घाट पहुंचे। वहीं गंगा घाट को रोशन करने के लिए बिजली की फिटिंग का काम दिन रात चल रहा है।