रजबपुर स्थित इंटर कालेज में पढ़ने वाली नरैना गांव निवासी अनामिका भाला
फेंक में, गोला फेंक में शकरपुर गांव की अंजुम उस्मानी, चक्का फेंक में
चकमजदीपुर गांव निवासी नेहा तथा शकरपुर की मढ़ैयां गांव की मोनिका गोला
फेंक में सफलता हासिल कर चुकी हैं।
अनामिका व नेहा ने राज्य स्तरीय
प्रतियोगिताओं में सिल्वर पदक जीता है। प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के
बाद छात्राओं में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई है। इसके लिए कोच
संजीव चौहान के निर्देशन में घंटों अभ्यास करती हैं। कालेज की छात्रा रही
रश्मि चक्का फेंक में बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं। वह रेलवे में टीटीई बन गई
हैं। गोला फेंक में अव्वल रहने वाली सोनम चौधरी को भारतीय जीवन बीमा निगम
में नौकरी मिल चुकी है।
इसके बाद से छात्राओं में इन दोनों क्षेत्रों में
निपुण बनने की होड़ पैदा हो गई है। खेलकूद के जरिए ही भविष्य बनाने की ठान
ली है। जिसके लिए रोजाना कालेज के मैदान में जाकर घंटों कड़ी मेहनत करती
हैं। छात्राओं द्वारा पदक जीतने तथा कालेज का नाम रोशन करने के कारण परिजन व
कालेज स्टाफ भी गदगद है।