श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शनिवार को बैंडबाजों के साथ श्री बालाजी महाराज की नवीं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झाकियां और महाकाली का तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा शनिवार को अग्रवाल भवन से शुरू होकर मुख्य बाजार से थाना चौराहा पश्चिमी फाटक से रेलवे स्टेशन से होती हुई अग्रवाल भवन पर संपन्न हुई।
इसमें गणेश जी, लवकुश और बजरंग बली की झाकियां श्रद्धालुओं का के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, महाकाली स्वरूप का तांडव श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
शोभायात्रा में सबसे पीछे चल रहे श्री बालाजी महाराज के सिंहासन के आगे कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर रही थी। मुख्य अतिथि हरपाल सिंह चेयरमैन ने मुख्य सिंहासन पर आरती करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थापक महंत सुरेंद्र कुमार मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, संरक्षक रमेश चंद्र सिंघल, हरेंद्र सिंह, मनेेज कुमार सिंघल, जसवीर सिंह, चमन सिंह, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, धनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, जयविंदर सिंह, राजीव कुमार, सौरभ गिल आदि मौजूद रहे।