फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवियों को सफाई के प्रति किया जागरूक

Tue, 22 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएस हिंदू इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का डॉ.भीमराव अंबेडकर धर्मशाला, मलिन बस्ती छेवड़ा में आयोजित हुआ। इसमें स्वयं सेवियों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए जेएस हिंदू पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. वंदना गुप्ता रानी ने स्वयं सेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवकों का उद्देश्य सैद्घांतिक से ज्यादा व्यवहारिक हो।

 साफ-सफाई के लिए स्वयं सेवकों से आगे आने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने को कहा। देेश क समग्र विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी है।

 डॉ. सुरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यगीत का विस्तारपूर्वक अर्थ बताया। डॉ. जीपी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयं सेवकों को अनुशासित करने पर बल दिया। डॉ.अनुपम गर्ग, विक्की, सारिंदर, चमन, प्रदीप, निजामुद्दीन, अंजली, तुलसी, प्रियांशी, बुशरा, तरुणा, मोनू, सुंदर, डॉ. राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें