फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 08 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के प्राचीन चाकेश्वर मंदिर पर जल अभिषेक करने के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सोमवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चला। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल से अन्य प्रसिद्ध शिवालयों तक में कांवड़ियों ने आराध्य देव पर जल चढ़ाया।
विज्ञापन


इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष, घंटों की ध्वनि और शंखनाद से शिवालय गूंज उठे। इस दरम्यान शहर का वातावरण शिवमय रहा। वासुदेव तीर्थस्थल समेत सभी प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे। पुलिस का पहरा रहा।

धर, वासुदेव तीर्थ स्थल समेत कई मंदिरों पर मेले लगे। इस मौके पर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख, नीलकंठ, ब्रजघाट आदि स्थानों से कांवड़ में लाए गंगाजल से शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। वहीं महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले महिला, पुरुषों ने भी शिवालयों में पूजा अर्चना की। वासुदेव तीर्थ स्थल समेत कई मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन हुआ।  
विज्ञापन


वासुदेव तीर्थ स्थल पर लगा मेला
महाशिवरात्रि के अवसर पर वासुदेव तीर्थ स्थल पर मेले का आयोजन हुआ। महिला और बच्चों ने जहां चाट-पकौड़ी का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने खेल-खिलौने की खरीदारी की। झूलों का लुत्फ उठाया। शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान की खरीदारी की। युवाओं ने नौका विहार किया। 

इन मंदिरों पर भी लगा रहा भक्तों का तांता
बाबा गंगा नाथ मंदिर, कामनाथ मंदिर, विरासत वाला मंदिर, राधा रमन मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, बहलौलपुर मंदिर, कैलसा शिव मंदिर, वारसपुर शिव मंदिर, पचौकरा शिव मंदिर, सिरसा खुमाहर शिव मंदिर, जोया शिव मंदिर, रजबपुर शिव मंदिर, नौगावां में गजस्थल शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ। 

गजस्थल शिव मंदिर पर लगा मेला
नौगावां सादात। क्षेत्र के गजस्थल स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में आस-पास के गांवों के लोग पहुंचे। 


बहलौलपुर मंदिर पर रही धूम
कैलसा। कैलसा क्षेत्र के बहलौलपुर शिव मंदिर, वारसपुर शिव मंदिर, पचौकरा, सिरसा खुमार समेत आदि प्रसिद्ध शिवालयों में सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ लग गई थी। हरिद्वार से कांवड़ में लाए गंगा जल से शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बहलौलपुर शिव मंदिर में क्षेत्र के अलावा मुरादाबाद क्षेत्र के भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। करीब डेढ़ सौ साल पुराना शिव मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें