वेलेंटाइन डे पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस मनाया। इंद्रा चौक पर शहीद सरदार भगत सिंह, सुुखदेव व राजगुरु के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाई। बताया कि, इस दिन तीनों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
परिषद के सह प्रांत प्रमुख विपिन सागर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सह प्रांत प्रमुख ने कहा कि जिस उम्र में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था।
यह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर नितिन चिकारा, अमन अग्रवाल, पवन आत्रेय, सुशील सैनी, संजय सागर, अजय सागर, सर्वेश कुमार शर्मा, नेमपाल, ईसान वत्स, गुरुवचन सिंह सिद्धू, अमित आदि मौजूद रहे।