फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और बस खचाखच भरीं, तिल भर भी जगह नहीं

Sat, 14 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज को लेकर शुक्रवार को आवागमन के साधनों में भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ की वजह से ट्रेन और बसें खचाखच भरी रहीं। कहीं भी तिलभर जगह नहीं थी, सीट के लिए मारामारी मची थी।
विज्ञापन


बसों के आते ही सीट के लिए आपाधापी मची थी। इसके बावजूद तमाम यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा था। ट्रेनों में भी यही हाल था।

शुक्रवार को भैया दूज के त्योहार को लेकर जिलेभर के लोगों में उत्साह देखा गया। बहनें सुबह से त्योहार को लेकर तैयार हो गईं थीं।

जिनके पास निजी वाहन हैं, उनको तो भाइयों के यहां पहुंचने में सहूलियत हुई, जबकि सार्वजनिक वाहनों के सहारे रहीं बहनों और उनके साथ आने-जाने वालों की खासी फजीहत हुई।

बसों से लेकर ट्रेनों तक में सीट के लिए मारामारी मची थी। भीड़ की वजह से तमाम लोग तो लटककर सफर करते नजर आए। वहीं ग्रामीण अंचलों में डग्गामार वाहन, घोड़ा तांगा, जुगाड़ और आटो के सहारे बहनें भाइयों के घरों पर पहुंचीं। डग्गामार वाहन चालकों ने मनमानी किराया भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें