फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत के गीतों पर झूमे लोग

Wed, 23 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा म्यूजिकल क्लब की ओर से जेएस हिंदू डिग्री कालेज में आयोजित संगीत संध्या ‘एक शाम मोहब्बतों के नाम’ में लोग एक से बढ़कर एक गीत सुनकर जमकर झूमे। कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


जेएस हिंदू डिग्री कालेज हाल में अमरोहा म्यूजिकल क्लब की ओर से एक शाम मोहब्बतों के नाम कार्यक्रम मंगलवार की शाम आयोजित हुआ। इसमें म्यूजिकल क्लब से जुड़े कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के मोहब्बत से जुड़े गाने सुन लोग झूम उठे। बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..., लिखे जो खत तुझे..., आने से उसके आए बहार...., किशोर कुमार के एक लड़की भीगी भागी सी..., कोई हमदम न रहा...., हाल कैसा है जनाब का..., ये दर्द भरा अफसाना...., बाबू समझो इशारे आदि गाने प्रस्तुत कर वैभव, मोनिका, सुधांशु शर्मा ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर क्लब के निदेशक दिलशाद अमरोहवी, अध्यक्ष नदीम अहमद ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन सिवान कादरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें