रेलवे अधिकारियों ने हादसों की आशंका के चलते अतरासी रेलवे फाटक के पास जेसीबी मशीन से गहरी खाई खुदवाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे कोई भी वाहन उधर को न गुजर सके।
अतरासी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इस पर काफी समय से निर्माण चल रहा है, जिसके कारण रेलवे फाटक पार कर वाहनों का अंदर आना जाना बंद है। शहर आने जाने के लिए लोगों ने दूसरा रास्ता बना लिया है।
रेल की पटरियों के किनारे-किनारे कल्याणपुरा वाले फाटक से होकर गुजरते हैं। इस समय ओवरब्रिज का निर्माण तेज गति से चल रहा है।
दोपहिया वाहनों के गुजरने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होता है साथ ही ऊपर से कोई भारी सामान गिर जाने के कारण हादसे का डर बना रहता है।
हादसे के अंदेशे के चलते बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से गहरी खाई खुदवाकर रास्ता बंद कर दिया। जिससे कोई वाहन न गुजर सके।