ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ग्राम प्रधान राशन कार्ड के लिए फार्म
भरवा रहे हैं। फार्म के नाम पर ग्रामीणों से 100 रुपये सुविधा शुल्क के रुप
में वसूले जा रहे हैं। जब इसका विरोध किया तो ग्रामीणों और उनके परिवार के
साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
इस पूरे
मामले में डीलर की भी मिलीभगत है। मामले की जांच की जाए तो साफ हो जाएगा।
प्रशासन मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। संगीता, कमला,
रूपा, मंजू रानी, पूजा देवी, जावित्री, लीलावती, विदेश, सावित्री, मंजू
देवी, ब्रजमाला, बबली, नन्हीं, शकुंतला देवी, ऊषा देवी, मोना, सुमन,
प्रवेश, दीपक कुमार, पीतम सिंह, अनिल सिंह, ऊदल सिंह, मलखान सिंह, बबलू
सिंह, अमरपाल, जवाहर सिंह, सुमित, अमित कुमार, जयपाल सिंह, छत्रपाल सिंह,
मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहीं।