फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जलाया गन्ना

Wed, 20 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गत वर्ष का भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने पांचवें दिन मंगलवार को गन्ना जलाया। नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण ही किसानों की बुरी दशा है।
विज्ञापन


किसानों ने पांचवें दिन भी क्रय केंद्रों पर तौल नहीं चलने दी। बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल से जुड़े पांच क्रय केंद्रों पर किसानों ने पांच दिन से तौल बंद कराया हुआ है। किसानों का कहना है जब कि जब तक गत वर्ष का भुगतान नहीं मिलेगा, तौल नहीं चलने देंगे।

मंगलवार को गुस्साए किसान अहरोई गन्ना खरीद केंद्र पर पहुंचे। गुस्साए किसानों ने सबसे पहले तौल बंद कराई। सेंटर इंचार्ज से किसानों की नोक झोंक हुई। किसानों का उग्र रुख देख सेंटर इंचार्ज विजयवीर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने गन्ना जलाया। नारेबाजी करते हुए कहा कि गत वर्ष का भुगतान नहीं मिलने से गन्ना जलाने को मजबूर हैं। इस दौरान हुकुम सिंह, कर्ण सिंह, सोमपाल सिंह, राजपाल सिंह, योगेश कुमार, आशकार अहमद, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, जयप्रकाश, गिरेंद्र सिंह, शमशेर, रहे। किसानों ने गुलड़िया, नाजरपुर खुर्द, नगलिया, घंसूरपुर, मऊमय चक खरीद केंद्रों पर गन्ने की तौल नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें