फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु लेकर तहसील पहुंचे किसान, धरना दिया

Thu, 14 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
350 रुपये गन्ना रेट घोषित कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जारी भाकियू का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। भाकियू नेताओं के आह्वान पर बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय पंचायत में किसान पशु लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने धरना देकर मांगों के लिए आवाज बुलंद की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि मिल प्रशासन व सरकार की मिलीभगत से किसान छले जा रहे हैं। खेती अब लाभप्रद नहीं रह गई है। इस मौके पर डूंगर सिंह, भगवंत सिंह, बिजेंद्र शर्मा, रामवीर सिंह, निरंजन सिंह, भूरे सिंह, जनम सिंह, चंद्रभान सैनी, हरपाल सिंह, भागीरथ सिंह, उधम सिंह, गिरीराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें